spot_img

Silvassa : डीएनएच इंडस्ट्रियल स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य ऐलान

10 से 13 जनवरी तक सिलवासा में होंगे मुकाबले
सिलवासा : (Silvassa)
दादरा एवं नगर हवेली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (Dadra and Nagar Haveli Industries Association) (DNHIA) ने आज सिलवासा ग्राउंड में आयोजित प्रेस मीट के दौरान बहुप्रतीक्षित डीएनएच इंडस्ट्रियल स्पोर्ट्स मीट 2026 की आधिकारिक घोषणा की। यह चार दिवसीय खेल महोत्सव 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए रोमांचक प्रतियोगिताएं और टीम-बिल्डिंग के अवसर उपलब्ध होंगे।

इस खेल आयोजन का आयोजन DNHIA द्वारा सिलवासा नगर पालिका और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन्स (Federation of Industries Associations) (FIA) के सहयोग से किया जा रहा है। साथ ही DNH स्पोर्ट्स क्लब (DNHSC) भी आयोजन की सफल क्रियान्विति के लिए DNHIA एवं अन्य सभी हितधारकों के साथ समन्वय में कार्य करेगा। स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, कैरम, शूटिंग सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो औद्योगिक कर्मचारियों में खेल भावना और उत्साह का संचार करेंगी।

प्रेस को संबोधित करते हुए DNH स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ने औद्योगिक परिवेश में संगठित खेलों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्पोर्ट्स मीट कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। DNHIA के अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा,’यह स्पोर्ट्स मीट हमारे औद्योगिक समुदाय को एकजुट करेगा और प्रतिस्पर्धा व उत्सव के अविस्मरणीय पल प्रदान करेगा।’ DNHIA के महासचिव आर.के. नायर (General Secretary R.K. Nair) ने जानकारी देते हुए कहा कि हम दूसरी बार इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन कर रहे हैं और यह औद्योगिक कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एकमात्र संगठित खेल मंच है।

Silvassa: Grand Announcement of DNH Industrial Sports Meet 2026

FIA के अध्यक्ष संजीव कपूर (FIA President Sanjeev Kapoor) ने इसे DNHIA की एक ‘बेहतरीन पहल’ बताया। वहीं एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन राजन अग्रवाल (Advisory Board Chairman Rajan Agarwal) ने कहा कि आने वाले समय में DNHIA खेल गतिविधियों पर और अधिक जोर देगा। SIMA के अध्यक्षअतुल शाह ने कहा कि यह स्पोर्ट्स मीट उद्योग कर्मचारियों को खेलों से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। प्रेस मीट में DNHIA के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गर्ग, उपाध्यक्ष ए.जी. वोहरा, राजेश दुगर, डॉ. आर.बी. शेल्के, राहुल आहिरे, पी.टी. वेणुगोपालन, संयुक्त सचिव मोहन त्रिवेदी, ह्यूमन कैपिटल सेल के चेयरमैन डॉ. सुजेंद्र रॉय सहित कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर नायर, हिरक त्रिवेदी, दीपक लाहोटी, प्रशांत जगताप, शरद सिंह, सुरेश असावा, उत्कर्ष मेहता, सुरेश गोयल,आर.सी. गुप्ता, अश्विनी मेहरोत्रा एवं प्रकाश कुलकर्णी भी उपस्थित रहे।

सभी ने आयोजन की तैयारियों, लॉजिस्टिक्स और भागीदारी से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। स्पोर्ट्स मीट (sports meet) में भाग लेने के इच्छुक औद्योगिक कर्मचारी अपनी-अपनी कंपनियों के माध्यम से या सीधे DNHIA से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन से संबंधित अन्य जानकारियां शीघ्र ही आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएंगी।

Explore our articles