spot_img

Raigarh : एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 6 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Raigarh : (Raigarh) आपातकालीन सेवा में तैनात एम्बुलेंस और उसके चालक पर हमला करने के मामले में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (Chhattisgarh’s Raigarh district) की पुसौर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आज छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि वाहन में तोड़फोड़ कर लगभग एक लाख रुपये से अधिक की क्षति पहुंचाई गई थी।

जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अक्टूबर 2025 की रात्रि एनटीपीसी लारा अंतर्गत संचालित एम्बुलेंस को देवलसुरा मार्ग (NTPC Lara was dispatched to Devalsura Chowk) में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्राम देवलसुरा चौक भेजा गया था। एम्बुलेंस चालक के साथ एमटी देवेन्द्र सोनी भी मौके पर पहुंचे, जहां पहले से भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान विकास साव, सुनील साव, प्रकाश निषाद, रोहित डनसेना, सुनील गुप्ता, शैलेष पटेल सहित लगभग 20–25 लोगों ने एकराय होकर दोनों एम्बुलेंस कर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें एम्बुलेंस से खींचकर बाहर निकालते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। भीड़ द्वारा पत्थर और हेलमेट से एम्बुलेंस पर हमला किया गया, जिससे वाहन के आगे, पीछे और साइड के शीशे सहित अन्य हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा। मारपीट की स्थिति को देखते हुए एमटी देवेन्द्र सोनी जान बचाकर मौके से भाग गया।

घटना के संबंध में एम्बुलेंस चालक द्वारा दिनांक 19अक्टूबर 2025 को थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 115(2), 324(5), 191(2) भारतीय न्याय संहिता तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया गया तथा क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस का नुकसानी पंचनामा बनाया गया।

प्रकरण की विवेचना के पश्चात पुसौर पुलिस ने आज छह आरोपितों—विकास कुमार साव (22 वर्ष), सुनील साव (25 वर्ष), प्रकाश कुमार निषाद (28 वर्ष), रोहित कुमार डनसेना (36 वर्ष), सुनील गुप्ता (28 वर्ष) एवं शैलेष पटेल (29 वर्ष), सभी निवासी देवलसुरा थाना पुसौर जिला रायगढ़ (Vikas Kumar Sao (22), Sunil Sao (25), Prakash Kumar Nishad (28), Rohit Kumar Dansena (36), Sunil Gupta (28), and Shailesh Patel (29))—को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को बलवा एवं मारपीट के गंभीर अपराधों में आज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आगे विवेचना जारी है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhubaneswar : ओडिशा में घोषित 77 बांग्लादेशियों में 73 निर्वासित किए : मुख्यमंत्री माझी

भुवनेश्वर : (Bhubaneswar) ओडिशा सरकार (Odisha government) ने राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से रह रहे 77 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की...

Explore our articles