spot_img

Kathmandu : प्रतिनिधि सभा भंग किए जाने के खिलाफ नेपाली कांग्रेस की रिट पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

काठमांडू : (Kathmandu) सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिनिधि सभा को भंग किए जाने के खिलाफ नेपाली कांग्रेस की रिट याचिका पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यह रिट पार्टी के तरफ से निवर्तमान संसदीय दल के प्रमुख सचेतक श्याम कुमार घिमिरे (parliamentary party chief whip, Shyam Kumar Ghimire) समेत अन्य नेताओं की ओर से दायर की गई है। याचिका में राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय, निर्वाचन आयोग और प्रतिनिधि सभा के सभामुख को प्रतिवादी बनाया गया है। रिट में आरोप लगाया गया है कि प्रतिनिधि सभा को असंवैधानिक रूप से भंग किया गया। याचिका में प्रतिनिधि सभा को तत्काल बहाल करने की मांग की गई है।

इसके अलावा रिट में प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (Prime Minister Sushila Karki’s) की नियुक्ति को रद्द करने की मांग करते हुए नेपाली कांग्रेस को एक प्रमुख राजनीतिक शक्ति बताते हुए नेपाली कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल के नेता शेर बहादुर देउवा (Sher Bahadur Deuba) को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का आग्रह किया गया है।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles