spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।

एआई सेक्टर के शेयरों में हुई जोरदार बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 400 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 1.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 406.17 अंक यानी 1.72 प्रतिशत टूट कर 23,187.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 164.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 48,622.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,649.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स (CAC index) ने 0.21 प्रतिशत टूट कर 8,068.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 108.12 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,186.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,702.56 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,257.81 के स्तर तक आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 116 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,019 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,573.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.65 प्रतिशत टूट कर 4,098.32 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स (Nikkei index) 780.55 अंक यानी 1.54 प्रतिशत लुढ़क कर 50,056 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 317.79 अंक यानी 1.13 प्रतिशत फिसल कर 27,880.23 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 247.79 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,729 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,884.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

New Delhi : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में...

Explore our articles