spot_img

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान बनकर उभरी है, जिसने इंडस्ट्री की तमाम बड़ी और ऐतिहासिक फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और इसकी सफलता का पैमाना इतना बड़ा हो चुका है कि शायद खुद मेकर्स ने भी इसकी कल्पना नहीं की होगी। शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ से लेकर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ‘छावा’ तक, एक-एक कर सभी बड़ी फिल्मों को ‘धुरंधर’ ने पीछे छोड़ दिया है और फिलहाल यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निर्विवाद बादशाह बन चुकी है।

दूसरे वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन और भी ज्यादा विस्फोटक रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन अकेले 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की, जबकि इससे एक दिन पहले शनिवार को फिल्म ने 53 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। महज 10 दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस (domestic box office) पर 351.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसे साल की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर ले जाता है।

रिकॉर्ड्स की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 10वें दिन की कमाई में भी कई दिग्गज फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (31.8 करोड़), ‘पठान’ (14 करोड़), रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (36 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (हिंदी: 46 करोड़), ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (हिंदी: 14.25 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (हिंदी: 34.5 करोड़) और ‘RRR’ (हिंदी: 20.5 करोड़) जैसे मेगा ब्लॉकबस्टर भी इस रेस में पिछड़ चुके हैं। घरेलू कमाई के साथ-साथ ‘धुरंधर’ का ग्लोबल कलेक्शन भी 520 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जो इस बात का साफ संकेत है कि फिल्म का जादू अभी और लंबा चलने वाला है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles