spot_img

Peshawar (Khyber Pakhtunkhwa) : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में कर्फ्यू लगाया गया

पेशावर ( खैबर पख्तूनख्वा) पाकिस्तान : (Peshawar (Khyber Pakhtunkhwa)) पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (Pakistan’s restive Khyber Pakhtunkhwa) के टैंक जिले में आज सुबह छह बजे कर्फ्यू लगा दिया गया। यह शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर मीडिया को यह जानकारी दी।

दुनिया न्यूज (Dunya News) की रिपोर्ट के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है कि कर्फ्यू की अवधि में टैंक जिले के जंडोला सब डिवीजन (Jandola subdivision of Tank district) में बाजार बंद रहेंगे। सभी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंधित रहेगी। कोक किला-खरगी हाइवे भी यातायात के लिए बंद रहेगा। आपात स्थिति में पुलिस या सुरक्षा बलों की इजाजत से और पहचान पत्र और दस्तावेज जमा करके प्रभावित रास्तों पर यात्रा की जा सकती है।

अधिसूचना में सलाह दी गई है कि सुरक्षा बलों को देखकर गाड़ी 50 मीटर पहले रोक देनी चाहिए और सभी लोगों को नीचे उतर जाना चाहिए। उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होगा।

New Delhi : दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ा सीएनजी का भाव

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पेट्रोलियम उत्पादों (petroleum products) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को लगातार झेलना...

Explore our articles