spot_img

Mumbai : पुणे जमीन घोटाला मामले में शीतल तेजवानी गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के मुंडवा (Mundhwa area of ​​Pune district) इलाके में 40 एकड़ जमीन घोटाला मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपित शीतल तेजवानी (Sheetal Tejwani) को गिरफ्तार किया है। शीतल तेजवानी पर जमीन के लिए दी गई पावर आफ अटार्नी का दुरुपयोग करने का आरोप है। इस मामले की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुणे के मुंडवा में स्थित 40 एकड़ जमीन की पावर आफ अटार्नी शीतल तेजवानी के पास थी। शीतल ने इसी पावर आफ अटार्नी के आधार पर 40 एकड़ जमीन, जिसकी बाजार में कीमत 1800 करोड़ रुपये है, उस ज़मीन को सिर्फ़ 300 करोड़ रुपये में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार, दिग्विजय पाटिल (Parth Pawar, son of Deputy Chief Minister Ajit Pawar, and Digvijay Pati) को राजस्व अधिकारी रवींद्र तारू की मदद से बेच दिया था। इसलिए इस मामले में पुणे पुलिस ने शीतल तेजवानी , दिग्विजय पाटिल और राजस्व अधिकारी रवींद्र तारू (Revenue Officer Ravindra Taru) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद शीतल तेजवानी ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन न्यायालय से राहत न मिलने के बाद आज पुलिस ने शीतल तेजवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया (Social activist Anjali Damania) ने इस मामले में पार्थ पवार को आरोपित न बनाए जाने का कड़ा विरोध किया है। दमानिया ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पार्थ पवार को बचाया जा रहा है। दमानिया ने इस मामले में पार्थ पवार पर मामला दर्ज करने और अजीत पवार को तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles