spot_img

Mumbai : पुणे में महिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल में बम की झूठी धमकी से हड़कंप

मुंबई : (Mumbai) पुणे जिले के हिंजेवाड़ी में स्थित महिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल (Mahindra International School in Hinjewadi, Pune district) में आज बम की झूठी धमकी से हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कहीं कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम झूठी धमकी भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

हिंजेवाड़ी के पुलिस निरीक्षक ऋषिकेश घाडगे (Hinjewadi Police Inspector Rishikesh Ghadge) ने बताया कि स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को बुधवार सुबह मेल मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अलर्ट किया। धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूल परिसर को खाली करवा दिया। इसके बाद पुलिस टीम, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड (police team, Bomb Detection and Disposal Squad (BDDS), and dog squad) मौके पर पहुंचा और इलाके की पूरी तलाशी ली गई। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम और स्कूल प्रशासन ने राहत महसूस किया है। इस मामले में झूठा मेल भेजने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles