spot_img

Bareilly : दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर बक्से में आठ साल के बच्चे की लाश मिली

बरेली : (Bareilly) उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (Nakatiya River on the Delhi-Lucknow National Highway in Bareilly, Uttar Pradesh) पर मंगलवार सुबह नकटिया नदी के पास झाड़ियों में पड़े एक संदिग्ध बक्से में आठ साल के बच्चे की लाश मिली। बच्चे की बाईं आंख क्षतिग्रस्त थी, जिससे मामला और संदिग्ध लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस तंत्र क्रिया से जाेड़कर मामले काे देख रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक (SP City Manush Pareekh) ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि बच्चे की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जिले व अन्य जनपदों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों से मिलान कराया जा रहा है।

वहीं, ग्रामीणों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। कुछ लोगों ने बच्चे की आंख क्षतिग्रस्त मिलने को तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देखा है, जिसे पुलिस जांच के एक एंगल के तौर पर परख रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच कराई गई है। मामला बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण और आंख क्षतिग्रस्त होने की वजह साफ होगी। पुलिस ने लोगों से बच्चे की पहचान या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles