spot_img

New Delhi : आसाराम की जमानत के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्ली : (New Delhi) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की जमानत के खिलाफ पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court challenging Asaram’s bail in the minor rape case) का दरवाजा खटखटाया है। दुष्कर्म पीड़िता ने आसाराम की जमानत रद्द करने की मांग की है। उच्च न्यायालय ने इलाज के लिए 6 महीने (High Court granted him six months’ bail for medical treatment) की जमानत दी थी।

दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आसाराम देश भर में घूम रहा है और गंभीर रुप से बीमार नहीं है। आसाराम को स्वास्थ्य के आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) ने 29 अक्टूबर को और गुजरात उच्च न्यायालय ने 6 नवंबर को जमानत दी थी। आसाराम करीब 10 वर्षों से राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद था और करीब एक दर्जन से अधिक बार जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। यौन उत्पीड़न के आरोप में आसाराम को 2013 में गिरफ्तार किया गया था। 20 अगस्त 2013 को उसके खिलाफ जोधपुर आश्रम में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके अलावा सूरत की दो बहनों ने भी 2001 में आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles