नई दिल्ली : (New Delhi) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) (MSIL) ने सुजुकी मोटर गुजरात (Suzuki Motor Gujarat) (SMG) के साथ विलय की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो आज से प्रभावी हो चुकी है।
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal) (NCLT) की मंजूरी के बाद आज 01 दिसंबर से विलय लागू हुआ है। कंपनी ने सोमवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में शेयर बाजार बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटर गुजरात के साथ विलय की योजना प्रभावी हो गई है। कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के जारी आदेश की प्रमाणित प्रति दाखिल कर दी है। इसमें पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात (Suzuki Motor Gujarat) (SMG) के एमएसआईएल में विलय की योजना को मंजूरी दी गई है।
मोटर वाहन विनिर्माता एमएसआईएल ने बताया कि इस योजना की प्रभावशीलता के परिणामस्वरूप कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी में 15 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मारुति ने कहा कि इस विलय के बाद सुजुकी मोटर गुजरात का संचालन, संपत्ति और जिम्मेदारियां अब पूरी तरह से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) में एकीकृत हो गई हैं और एसएमजी का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो गया है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) (BSE) पर आज मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयर 0.15 फीसदी बढ़कर 15,917.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) (NSE) पर कंपनी के शेयर 15,914.00 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।


