नई दिल्ली : (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम (Prime Minister Narendra Modi, in his “Mann Ki Baat”) program में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा नवंबर माह में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री के अनुसार इस महीने भारतीय खेल जगत ने कई नए मुकाम हासिल किए, जो हर भारतीय को प्रेरित करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में कहा कि भारतीय खेलों के लिहाज से ये महीना सुपर हिट रहा है। इस महीने की शुरुआत भारतीय महिला टीम द्वारा आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से शुरू (Indian women’s team winning the ICC Women’s World Cup) हुई, लेकिन उसके बाद भी मैदान पर और ज्यादा एक्शन देखने को मिला है। कुछ दिन पहले ही टोक्यो में डेफलिंपिक्स हुए हैं, जहां भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते हैं। हमारी महिला खिलाड़ियों ने भी कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास ही रच दिया। पूरे टुर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके हर भारतवासी का मन जीत लिया। इसी तरह वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भी हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 20 पदक जीते।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप जीतना। बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे, इस टुर्नामेंट को जीता है। देशवासियो को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौंसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में रचा इतिहास
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस महीने की शुरुआत में इतिहास रचते हुए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब (ICC Women’s ODI World Cup 2025) अपने नाम किया था। दो नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप की ट्रॉफी जीती।
दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता दिल
भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने बीते 23 नवंबर को खेले गए पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल (blind defeated Nepal in the final of the inaugural Women’s T20 Cricket World Cup) में नेपाल की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका के कोलंबो स्थित पी सारा ओवल मैदान पर खेले गए फाइनल में नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की महिला टीम ने आसानी से 12.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। भारतीय बेटियों की इस जीत ने हर देशवाशियों को गर्व से भर दिया।
कबड्डी में भी जीती ट्रॉफी
भारत की महिला कबड्डी टीम ने भी इतिहास रचते हुए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने (Women’s Kabaddi World Cup 2025) नाम किया। बांग्लादेश के ढाका में खेले गए फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी विश्व कप खिताब जीता।
डेफलिंपिक्स और विश्व मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा
जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo, the capital of Japan) में 15 से 26 नवंबर तक आयोजित 25वें समर डेफलिंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का अपना सबसे यादगार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
इसके अलावा विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीते।


