spot_img
Home INTERNATIONAL Colombo : श्रीलंका के संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद का इस्तीफा

Colombo : श्रीलंका के संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद का इस्तीफा

0
124

कोलंबो : (Colombo) ऑल सीलोन मक्कई कांग्रेस के नेता और संसद सदस्य इस्माइल मुथ्थू मोहम्मद (Parliament Ismail Muthu Mohamed) ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि संसद की सदस्यता छोड़ने का फैसला पार्टी नेतृत्व के आदेश पर लिया। उन्होंने संसद सत्र के दौरान यह घोषणा की।

श्रीलंका के डेली न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल मोहम्मद ने संसद सदस्य के रूप में अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका फैसला पार्टी के निर्देशों पर आधारित है। उन्होंने नेतृत्व के साथ कभी धोखा नहीं किया है।

मोहम्मद ने दिसंबर 2024 में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली थी। वो राष्ट्रीय सूची के जरिए संसद के लिए चुने गए। ऑल सीलोन मक्कई कांग्रेस ने समागी जन बालवेगया के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा । मोहम्मद राजनीति में आने से पहले प्रधानाध्यापक रहे हैं।