spot_img

Islamabad : पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की गोलीबारी में खैबर पख्तूनख्वा में 22 विद्रोही मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अशांत प्रांतों में सक्रिय विद्रोहियों के खात्मे के लिए चलाए गए खुफिया अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) (Tehreek-e-Taliban Pakistan) के 22 सदस्यों को मार गिराया।

पाकिस्तान के सैन्य बलों की जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) (Inter-Services Public Relations) ने बताया कि यह गोलीबारी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू में हुई। डान अखबार की रिपोर्ट (Dawn newspaper) के अनुसार, आईएसपीआर ने मंगलवार को बयान में कहा कि सुरक्षा बलों को यह कामयाबी सोमवार को मिली। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने अभियान की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार सुबह फेडरल कांस्टेबुलरी के मुख्यालय (Federal Constabulary headquarters in Peshawar, Pakistan) पर हुए आत्मघाती हमले में तीन जवान मारे गए। अधिकारियों ने दावा किया कि इस हमले के दौरान तीनों हमलावर ढेर कर दिए गए। पाकिस्तान ने आत्मघाती हमलावरों को अफगानिस्तान का नागरिक बताया है। हालांकि, अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है।

New Delhi : पश्चिम एशिया के तनाव से भारत की विकास दर पर असर पड़ने की आशंका

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बन गई...

Explore our articles