spot_img

Mumbai : मुंबई में बनेगा ‘पाताल लोक’, लोकल ट्रेनें होंगी वातानुकूलित : सीएम फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सोमवार को मुंबई में कहा कि ‘हमने एक प्लान बनाया है। हम मुंबई में पाताल लोक बना रहे हैं। मुंबई में सबवे का नेटवर्क बनाया जाएगा। जिन सडक़ों पर ट्रैफिक जाम होता है, वहां पैरेलल सडक़ें और सबवे बनाए जाएंगे। इससे मुंबई ट्रैफिक जाम से फ्री हो जाएगी।’ साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम जल्द ही मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों का वातानुकूलित करने वाले हंै, इसके लिए लोकल का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को मुंबई में स्थित वर्ली डोम में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित युथ कनेक्टिवीटी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में जो डेवलपमेंट हुआ है, वह तो अभी ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है। हम कोस्टल रोड बना रहे हैं। ठाणे-बोरीवली टनल है। हम बोरीवली से गोरेगांव तक रोड बना रहे हैं। हम सेवरी से गोरेगांव तक कोस्टल रोड ब्रिज बना रहे हैं। हम मुलुंड से गोरेगांव टनल लिंक बना रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ट्रैफिक जाम वहीं से शुरू होता है, जहां ईस्टर्न फ्रीवे खत्म होता है। हम वहीं से सबवे बना रहे हैं। उस पर भी काम चल रहा है। सबवे तीन साल में पूरा हो जाएगा। यह सबवे सीधे चौपाटी तक जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम को हल करने में मदद मिलेगी। जब बांद्रा-वर्ली सी लिंक बांद्रा पहुंचेगा, तो हम वहां से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra-Kurla Complex) जाने के लिए एक और सबवे विकसित कर रहे हैं। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रैफिक जाम को हल किया जाएगा। हम उसी सबवे को एयरपोर्ट तक भी बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा हम हर साल 50 किमी तक का मेट्रो नेटवर्क बनाएंगे। हम मुंबई वन ऐप लाए हैं। जिसमें सभी सिस्टम के टिकट आसान तरीके से मिलेंगे। हम मुंबई लोकल को बदल देंगे। हम वातानुकूलित लोकल बनाएंगे और लोकल के दरवाजे बंद कर देंगे। हम सेकंड क्लास में यात्रा करने वाले नागरिकों का किराया भी नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि हम नवी मुंबई एयरपोर्ट (Navi Mumbai Airport) को वॉटर टैक्सी से जोड़ेंगे।

New Delhi : पश्चिम एशिया के तनाव से भारत की विकास दर पर असर पड़ने की आशंका

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बन गई...

Explore our articles