spot_img

Uttarkashi : स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, मकर संक्रांति को फिल्म होगी रिलीज

उत्तरकाशी : (Uttarkashi) मकर संक्रांति 2026 को बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म “स्मार्ट किलर” फिल्म (Bollywood film “Smart Killer” is set to be released on Makar Sankranti 2026) लॉन्च होने जा रही हैँ। उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के अंतर्गत चपटाड़ी गांव निवासी दुर्गेश नौटियाल (Durgesh Nautiyal) मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका निभा रहे हैं। स्मार्ट किलर में दुर्गेश नौटियाल के मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका में होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म स्मार्ट किलर का डॉयलॉग ‘‘स्मार्ट किलर कभी मरते नहीं हैं वे हमेशा जिन्दा रहते हैं’’ बदले की भावना से भरे पारिवारिक थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फिल्म के सभी कलाकारों व टेक्नीशियन्स के साथ मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएशन (Indian Motion Pictures Association Auditorium in Andheri West, Mumbai) ऑडोटिरयम में स्मार्ट किलर का ट्रेलर का भव्यमय तरीके से थिएटर में दिखाया गया।

फ़िल्म निर्माता राजाराम सिंह (Film producer Rajaram Singh) ने बताया है कि स्मार्ट किलर फिल्म ट्रेलर रिलीज के इस शुभ अवसर पर बहुत ही बेहतर खुशनुमा माहौल रहा। इस फ़िल्म को आने वाली मकर संक्रांति 2026 को रिलीज़ (released on the upcoming Makar Sankranti 2026) किया जायेगा। फिल्म स्मार्ट किलर के कलाकारों में दुर्गेश नौटियाल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल, रमेश गोयल, विभा तिवारी, पूजा डडवाल, एडि ऐथियो, पिंकी चिनॉय, सपना तिवारी, रंजू भटटाचार्या, निर्देशक योगेश खोखर, लेखक प्रिया नायडू, संगीत एफजे स्टूडियो, गीतकार सतीश सक्सेना, रंजू भटटाचार्य, सिंगर राजा हसन, रंजू भटटाचार्य, नकाश अजीज, डीओपी राकेश तिवारी आर्ट दीपक अम्बावाडेकर, वीएफएक्स रतीश भारती साउण्ड कपोजर शेखर बागची एवं निर्माता राजाराम सिंह आदि हैं।

Explore our articles