spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये से लेकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,14,640 रुपये से लेकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,68,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,220 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में (In Mumbai, the country’s financial capital) 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles