spot_img
Home latest New Delhi : लाल किला मेट्रो स्टेशन कल भी रहेगा बंद

New Delhi : लाल किला मेट्रो स्टेशन कल भी रहेगा बंद

0
137

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro Station in the capital Delhi) 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार काे जानकारी साझा करते हुए कहा कि बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से संचालित रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श पर लाल किला मेट्रो स्टेशन को एक दिन और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह कदम एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत उठाया गया है।

डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन जैसे जामा मस्जिद, चांदनी चौक या दिलशाद गार्डन मार्ग (travel via alternative metro stations such as Jama Masjid, Chandni Chowk, or Dilshad Garden) से यात्रा करें ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। मेट्रो प्रशासन ने यह भी कहा कि यात्रियों को किसी भी तरह की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए।