spot_img

Mumbai : अरमान मलिक की आवाज़ में रिलीज हुआ ‘दे दे प्यार दे 2’ का नया गाना

मुंबई : (Mumbai) अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह (Ajay Devgn and Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘आखिरी सलाम’ जारी किया (new romantic song, “Aakhri Salaam”) है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है।

2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ के हिट गाने ‘चले आना’ की तरह, इस सीक्वल में भी अरमान मलिक की सुरीली आवाज़ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया है। गाने में प्रेम, बिछड़ने और अधूरी चाहत की भावनाओं को बड़े खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य और राजू खान ने की है, जबकि संगीत सागर भाटिया ने (Ganesh Acharya and Raju Khan, and composed by Sagar Bhatia) दिया है। विजुअली भी यह गाना बेहद खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन, अंकुर गर्ग और भूषण कुमार (directed by Anshul Sharma and co-produced by Luv Ranjan, Ankur Garg, and Bhushan Kumar) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर. माधवन और मिजान जाफरी (Ajay Devgn and Rakul Preet Singh, along with R. Madhavan and Meezaan Jafri) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Explore our articles