spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में चांदी ने भी दिखाई चमक, 1 दिन में ही 4,700 रुपये तक बढ़ी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में चांदी के भाव में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 4,200 रुपये से लेकर 4,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। आज कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,56,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,69,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत उछल कर 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता (Mumbai, Ahmedabad, and Kolkata) में भी चांदी 1,56,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,57,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं बेंगलुरु में चांदी 1,57,400 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,57,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,69,100 रुपये के स्तर पर बिक रही है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन (Bullion market expert Mayank Mohan) का कहना है कि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में चांदी के दाम थोड़ा घटने का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा है, जिसकी वजह से चांदी अपने सर्वोच्च स्तर से 40 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट चुकी है। हालांकि भारत में शादी का सीजन शुरू हो जाने की वजह से चांदी की कीमत में रुक रुक कर तेजी का रुख भी बन रहा है। इसलिए निवेशकों को फिलहाल सतर्क होकर अपनी निवेश योजना बनानी चाहिए।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles