spot_img
Home latest New Delhi : देश के 550 से ज्यादा जिलों में 07 नवंबर...

New Delhi : देश के 550 से ज्यादा जिलों में 07 नवंबर को होंगे 1400 से ज्यादा हॉकी टूर्नामेंट : मांडविया

0
150

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया (Union Sports Minister Mansukh Mandaviya) ने कहा कि सात नवंबर को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इन 100 वर्षों में हॉकी ने देश को गौरव और सम्मान दिलाया है। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को देशभर के 550 से ज्यादा जिलों में 1400 से अधिक हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे, ताकि देश में हॉकी के प्रति व्यापक जागरूकता फैले।

सोमवार को यहां मेजर ध्यान चऺद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyan Chand National Stadium) में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि सात नवंबर का दिन हमारे देश के हॉकी के खिलाड़ियों, जिन्होंने देश को सम्मान दिलवाया है, उन्हें याद करने का दिन है। सात नवंबर देश के भविष्य के लिए हॉकी को आगे बढ़ाने का संकल्प करने का अवसर होगा और 100 साल हॉकी को मनाकर देश के नए एथलीट को एक नया संदेश देंगे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पहली बार वनडे विश्व कप विजेता बनने पर उन्होंने कहा कि मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अभिनंदन देता हूं। यह हमारे देश की नारी शक्ति का सम्मान है, नारी शक्ति की विजय है जिन्होंने महिला क्रिकेट में हमको विश्व विजेता बनाया है। मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय हॉकी का समृद्ध इतिहासभारतीय हॉकी ने 7 नवंबर, 1925 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से संबद्धता प्राप्त की थी। इसी तारीख ने भारतीय खेल इतिहास में राष्ट्रीय गर्व की कहानी लिखी। पिछले 99 वर्षों में भारतीय हॉकी का सफर वैश्विक खेलों में बेजोड़ विरासत की गाथा है, जिसमें आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक और एक हॉकी विश्व कप ट्रॉफी, एक रजत और एक कांस्य पदक भी शामिल है। भारतीय हॉकी निरंतर विकसित और मजबूत हुई है।

भारतीय महिला ने रचा इतिहास भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता।