spot_img

New Delhi : कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

बाजार की गिरावट से निवेशकों को 1 दिन में 1.82 लाख करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली : (New Delhi)
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों (US Federal Reserve’s policies) की अनिश्चितता के कारण ग्लोबल मार्केट में बने नकारात्मक माहौल का असर आज घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) पर साफ-साफ नजर आया। आज के कारोबार में शेयर बाजार गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद थोड़ी देर के लिए खरीदारी का जोर बनता हुआ नजर आया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ा सुधार भी हुआ। हालांकि कुछ देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट बढ़ती चली गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के (Sensex closed with losses of 0.70 percent and the Nifty 0.68 percent) साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बैंकिंग, फाइनेंशियल और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में जम कर बिकवाली होती रही। इसी तरह आईटी, ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल और टेक इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स सेक्टर के शेयरों में मामूली खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा। पूरे दिन दबाव में कारोबार करने के बाद बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.77 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में पौने दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 472.45 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 474.27 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,322 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,876 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,291 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 155 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,810 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,128 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,682 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 246.23 अंक की गिरावट के साथ 84,750.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक कुछ ही देर में ओपनिंग लेवल से 150 अंक से अधिक की रिकवरी करके 84,906.95 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की कमजोरी बढ़ने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण शाम 3 बजे के करीब ये सूचकांक 684.48 अंक लुढ़क कर 84,312.65 अंक के स्तर तक आ गया। आखिरी आधे घंटे के कारोबार में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से 90 अंक से अधिक की रिकवरी करके 592.67 अंक की कमजोरी के साथ 84,404.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.50 अंक टूट कर 25,984.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 5 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 26,032.05 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल बिगड़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से आज का कारोबार खत्म होने की आधा घंटा पहले ये सूचकांक 208.65 अंक लुढ़क कर 25,845.25 अंक तक गिर गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट की वजह से हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से 30 अंक से अधिक की रिकवरी करके 176.05 अंक की गिरावट के साथ 25,877.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया 1.49 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 0.74 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 0.66 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.60 प्रतिशत और नेस्ले 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 3.89 प्रतिशत, सिप्ला 2.59 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 1.93 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.63 प्रतिशत और इंटरग्लोब एवियशन 1.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles