spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल (US Federal Reserve Chairman Jerome Powell) द्वारा इकोनामिक आउटलुक को लेकर चिंता जताने तथा दिसंबर में रेट कट को लेकर अनिश्चितता की बात कहने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना हुआ नजर आया। डाउ जॉन्स ऊपरी स्तर से 400 अंक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.30 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 6,890.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत नैस्डेक 130.98 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,958.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,709.96 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,756.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,200.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 154.42 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,124.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 193.50 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूट कर 26,061.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.69 प्रतिशत लुढ़क कर 1,306.53 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,429.64 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,240 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, हैंग सेंग इंडेक्स 171.86 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,518 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,092.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 0.26 प्रतिशत उछल कर 8,187.4 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की छलांग लगा कर 28,354.32 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,018.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles