spot_img

New Delhi : चिकित्सा प्रबंधन पर तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल लॉन्च

नई दिल्ली : (New Delhi) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (The Union Health Ministry) ने रासायनिक आपात स्थितियों पर निगरानी, अस्पताल -पूर्व देखभाल और चिकित्सा प्रबंधन पर तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल लॉन्च किया।

निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव (Union Health Secretary Punya Salila Srivastava) ने बुधवार को इन मॉड्यूल को लॉन्च किया। चिकित्सा प्रबंधन पर तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने विकसित किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मॉड्यूल का उद्देश्य जन स्वास्थ्य पेशेवरों और प्रतिक्रियाकर्ताओं को रासायनिक घटनाओं के समय पर और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करना है।

इस लॉन्च में सरकारी संस्थानों, संबंधित मंत्रालयों, निजी क्षेत्र, उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण मॉड्यूल के माध्यम से आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles