spot_img

Mumbai : फिलहाल महाराष्ट्र के कैबिनेट में विस्तार नहीं: सीएम फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने बुधवार को मुंबई में कहा कि फिलहाल महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में विस्तार नहीं किया जाएगा। कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के काम का आकलन करने के बाद समीक्षा के आधार पर उनको कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को उनके आवास वर्षा बंगले (Varsha Bungalow) पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका जवाब उन्हें देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निगम (बीएमसी) (Mumbai Municipal Corporation) चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति के सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी, जबकि ठाणे पर अभी चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मांग पर भाजपा ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles