मुंबई : (Mumbai) वरुण धवन और जाह्नवी कपूर (Varun Dhawan and Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के बैनर तले बनी यह रोमांटिक कॉमेडी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार बेहद धीमी रही। शुरुआती दिनों में फिल्म को कमजोर रिस्पॉन्स मिला, लेकिन वीकेंड पर थोड़ी राहत जरूर देखने को मिली, जिसने फिल्म की गिरती कमाई को कुछ हद तक संभाल लिया।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 10वें दिन इसका कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये रहा था। गिरावट के बावजूद फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई अब 49.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यानी 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने से यह फिल्म अब बस इंच भर दूर है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्ते में यह अपना लगभग 60 करोड़ रुपये का बजट निकालने में सफल रहेगी।
शशांक खेतान के निर्देशन (Directed by Shashank Khaitan) में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल (Varun Dhawan and Janhvi Kapoor, alongside Sanya Malhotra, Rohit Saraf, and Manish Paul) अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का तड़का जरूर है, लेकिन स्क्रिप्ट की कमजोरी और दर्शकों की ऊंची उम्मीदों के बीच यह फिल्म अपना असर छोड़ने में नाकाम रही है। इस बीच ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Rishabh Shetty’s Kantara Chapter 1) के जबरदस्त प्रदर्शन के चलते ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की चमक और भी फीकी पड़ गई है।


