spot_img

Mumbai : शिवसेना यूबीटी नेता संजय राऊत की हालत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के शिवसेना यूबीटी नेता संजय राऊत (Maharashtra Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut) की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल संजय राऊत की हालत स्थिर है।

संजय राऊत हर दिन की तरह आज अपने आवास विक्रोली में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार वार्ता खत्म होने के बाद संजय राऊत असहज महसूस करने लगे। इसके बाद तत्काल उनको फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती करवाया गया, जहां राऊत का इलाज जारी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष संजय राऊत को हार्ट की तकलीफ होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital in Mumbai) में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद पिछले महीने राऊत का मेडिकल चेकअप फोर्टिस अस्पताल में ही किया गया था। खबर लिखे जाने तक फोर्टिस अस्पताल से किसी भी तरह की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

Explore our articles