spot_img

Mumbai : मुंबई कोस्टल रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर

मुंबई : (Mumbai) मुंबई कोस्टल रोड (Mumbai Coastal Road) पर तेज गति के कारण बढ़ रही वाहनों की दुर्घटना को रोकने के लिए बीएमसी नई पहल करने जा रही है। अब रोड पर चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का विचार किया जा रहा है।

कोस्टल रोड पर गति सीमा टनल में 60 किमी/घंटा और खुली हिस्सों में 80 किमी/घंटा और इंटरचेंज के पास 40 किमी/घंटा है। लेकिन कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ चालक तो बेस्ट बस लेन में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे टक्कर की संभावना बढ़ जाती है। इस वर्ष मुंबई ट्रैफिक पुलिस 4 हजार से अधिक मोटर चालकों का चालान काट चुकी (Mumbai Traffic Police have issued challans to more than 4,000 motorists) है और 82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 31 लाख रुपये का दंड वसूला जा चुका है।

कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता मंतय्या स्वामी (Mantayya Swamy)के अनुसार ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की बातचीत चल रही है। टनल हिस्से में बढ़ रही दुर्घटनाओं की वजह समझने के लिए विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles