spot_img

Bhagalpur : भागलपुर की 62 हजार महिलाओं को भेजी गई 10-10 हजार की राशि

भागलपुर : (Bhagalpur) मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister’s Women’s Employment Scheme) के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की 62 हजार महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। यह राशि पटना से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई।

इस अवसर पर भागलपुर के समीक्षा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी (District Magistrate Dr. Naval Kishore Chaudhary) ने की। पटना से हो रहे सीधा प्रसारण को समीक्षा भवन में उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थी महिलाओं ने देखा।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Chief Minister’s Women’s Employment Scheme) के तहत तीसरी किस्त की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक भागलपुर जिले की करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles