spot_img

कृति सेनन द्वारा बताये योग के नियम : ऐसे जीत जाएंगे लॉकडाउन

Kriti Sanon

योग के आठ अंग है, यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। यम के पांच उपांग है- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। इसी तरह नियम के पांच उपांग है- शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्राणिधान। इसी तरह अन्य अंगों के भी उपांग होते हैं। लॉकडाउन के दौरान आपने योग के नियम का पालन कर लिया तो शर्तिया आप हर संकट से जीत जाएंगे।

।।शौचसंतोषतप: स्वाध्यायेश्वरप्राणिधानानि नियमा:।।- योगदर्शन 2/32
भावार्थ : शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्राणिधान ये पांच नियम है।

1. शौच : मूलत: शौच का तात्पर्य है पाक और पवित्र हो जाओ, तो आधा संकट यूं ही कटा समझो। शौच अर्थात शुचिता, शुद्धता, शुद्धि, विशुद्धता, पवित्रता और निर्मलता। पवित्रता दो प्रकार की होती है- बाहरी और भीतरी। बाहरी या शारीरिक शुद्धता भी दो प्रकार की होती है। पहली में शरीर को बाहर से शुद्ध किया जाता है। इसमें मिट्टी, उबटन, त्रिफला, नीम आदि लगाकर निर्मल जल से स्नान करने से त्वचा एवं अंगों की शुद्धि होती है। दूसरी शरीर के अंतरिक अंगों को शुद्ध करने के लिए योग में कई उपाय बताए गए है- जैसे शंख प्रक्षालन, नेती, नौलि, धौती, गजकरणी, गणेश क्रिया, अंग संचालन आदि।


भीतरी या मानसिक शुद्धता प्राप्त करने के लिए दो तरीके हैं। पहला मन के भाव व विचारों को समझते रहने से। जैसे- काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को त्यागने से मन की शुद्धि होती है। इससे सत्य आचरण का जन्म होता है।

2. संतोष : वर्तमान समय में संतोष रखना जरूरी है। संतोष से शांति की प्राप्ति होती है। शांति से मन और शरीर निरोगी बनते हैं। संसार में सुखी और निरोगी जीवन जीना है तो कम से कम, लेकिन जरूरी आवश्यकताओं पर ध्यान दें- रोटी, कपड़ा और मकान। मेहनत और लगन द्वारा प्राप्त धन-स‍म्पत्ति से अधिक की लालसा न करना, न्यूनाधिक की प्राप्ति पर शोक या हर्ष न करना ही संतोष है। संतोषी सदा सुखी। साधना या सिद्धि में वही व्यक्ति प्रगति कर पाता है जिसमें धैर्य और संतोष है। शक्ति या शांति स्वयं के भीतर ही विराजमान है।

असंतोष से मन में बेचैनी और विकार उत्पन्न होता है, जिससे शरीर और मन रोगग्रस्त हो जाता है। असंतोष की भावना लगातार रहने से व्यक्ति किसी गंभीर रोग का शिकार भी हो सकता है। असंतोष से अनिंद्रा रोग उत्पन्न होता है तथा ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। असंतोष से ईर्ष्या, द्वैष, क्रोध, द्वंद्व आदि मनोरोग भी उत्पन्न होते हैं।

3. तप : वर्तमान समय एक अवसार है। यह अवसार बार बार नहीं मिलता है। आत्मसंयम का नाम है तप। तप से ही तपस्या शब्द की उत्पत्ति हुई है। तप का अर्थ दैहिक कष्ट कतई नहीं है। सतत अभ्यास करते रहना ही तप है। मन और शरीर की गुलामी से मुक्त होना ही तप है।

तप की शुरुआत आप छोटे-छोटे संकल्प से कर सकते हैं। अपनी बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प ले। आहार संयम का संकल्प लें और फिर धीरे-धीरे सरल से कठिन तप की और बढ़ते जाएं। तप से सिद्धियों का मार्ग खुलता है। तप से मानसिक और शारीरिक शक्ति का विकास होता है। शरीर, मन और मस्तिष्क हमेशा सेहतमंद बने रहते हैं।

Mumbai : महिला दिवस पर ठाणे में संकल्प स्कूल छात्राओं की बाइक रेली

मुंबई : (Mumbai) ठाणे में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर संकल्प इंग्लिश स्कूल (Sankalp English School in Thane) की...

Explore our articles