spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में महिला और तीन बेटियों की मौत, फुड प्वाईजनिंग की आशंका

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले (Purulia district in West Bengal) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियां संदिग्ध हालात में मृत पाई गईं। पुलिस ने आशंका जताई है कि मौत का कारण खाद्य विषाक्तता हो सकता है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पिया गोराई और उनकी बेटियों बैशाखी (13), पल्लवी (10) और सौरेवी (6) के रूप (Piya Gorai and her daughters Baisakhi (13), Pallavi (10), and Saurevi (6))में हुई है। यह घटना शुक्रवार रात पुरुलिया के बंडवान थाना क्षेत्र के लटापाड़ा गांव में हुई।

शनिवार को पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि पिया अपने पति आनंद और बच्चों के साथ वहीं रहती थीं। गुरुवार को आनंद काम से झारखंड गए थे और रात करीब 10 बजे लौटने पर उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पत्नी और तीनों बेटियां बेहोश हालत में पड़ी थीं। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिवार ने सोने से पहले फूला हुआ चावल (मुरी) खाया था। इसी आधार पर खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

New Delhi : बाल विवाह मुक्ति रथ ने की 66,344 गांवों की यात्रा, देश को किया जागरूक

नई दिल्ली : (New Delhi) देशभर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकले ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ("Child Marriage Mukti...

Explore our articles