हैरी केन ने रोनाल्डो और हैलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा
नई दिल्ली : (New Delhi) बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन (Bayern Munich star striker Harry Kane) ने शुक्रवार को क्लब के लिए अपना 100वां गोल करके एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने केवल 104 मैचों में यह मुकाम हासिल कर इस सदी के सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक क्लब के लिए 100 गोल किए।
केन ने इस रिकॉर्ड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एर्लिंग हैलैंड (Kane surpassed Cristiano Ronaldo and Erling Haaland) को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने क्रमशः रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी के लिए 100 गोल 105 मैचों में पूरे किए थे।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन, जिन्होंने पिछले हफ्ते होफेनहाइम के खिलाफ हुए 4-1 के मैच में हैट्रिक बनाई थी, उन्होंने शुक्रवार को वर्डर ब्रेमेन के खिलाफ 44वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए बायर्न को 2-0 की बढ़त दिलाई। यह उनका बुंडेसलीगा में लगातार 18वां सफल पेनाल्टी गोल था, जिससे उनका रिकॉर्ड बेदाग रहा।
बायर्न म्यूनिख ने वर्डर ब्रेमेन (Bayern Munich defeated Werder Bremen) को 4-0 से हराया, जिसमें अन्य दो गोल जोनाथन ताह और कोनराड लैइमर ने किए। 32 वर्षीय हैरी केन, जो अब तक इस सीज़न बायर्न के पांच मैचों में 10 गोल के साथ बुंडेसलीगा का अग्रणी गोल स्कोरर है, 2023 में टॉटेनहम हॉटस्पर से बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे।


