spot_img

Raipur : छत्तीसगढ़ में आबकारी और कोयला घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल और शराब घोटाला में मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) (EOW) की संयुक्त टीम ने आज रविवार को रायपुर और अकलतरा में छापेमारी की है। वहीं, शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में छापा मारा है।

जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर के शिव विहार कॉलोनी स्थित अवधेश यादव (Awadhesh Yadav in Shiv Vihar Colony) के घर पहुंची है। अवधेश शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। कारोबारी के 2 ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम ने 2 दिन पहले भिलाई के हुडको और तालपुरी में राइस मिलर सुधाकर राव (home of rice miller Sudhakar Rao) के घर पर भी छापेमारी की थी। यहां ईडी की टीम ने दस्तावेज खंगाले।

Explore our articles