spot_img

Jaipur : स्कूल बस ने तीन बच्चियों को कुचला: हादसे में एक बच्ची की मौत,दो गंभीर घायल

जयपुर : (Jaipur) करौली जिले के नादौती थाना (Nadauti police station of Karauli district) में शनिवार को एक स्कूल बस ने तीन बच्चियों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादस के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ करने के बाद सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश की।

डीएसपी मुरालीलाल मीणा (DSP Muralilal Meena) ने बताया कि मामला जिले के नादौती थाना क्षेत्र के गुढ़ाचंद्रजी का शनिवार सुबह आठ बजे का है। यह हादसा केबीएसएस स्कूल के सामने हुआ। जहां इसी स्कूल में पढ़ने वाली रिया (5), शानू (7) और जिया (4) को बस ने कुचला है। तीनों मासूम इसी बस से उतरकर स्कूल में जा रही थीं। तभी चालक ने बस चला आगे बढ़ा दी। घायलों को गुढ़ाचंद्रजी के अस्पताल ले जाया गया। जहां ड़ॉक्टरों ने रिया (5) को मृत घोषित कर दिया। शानू (7) पुत्री शिवचरण गुर्जर को गंभीर हालत में दौसा रेफर किया गया। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। वहीं बच्चों के परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल के आगे नादौती रोड को भी जाम कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और स्कूल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles