spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार (European markets) पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है।

अमेरिकी बाजार (US market) में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,532.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 21,886.06 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,542.01 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,225.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.36 प्रतिशत फिसल कर 22,632.95 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,761.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार (Asian market) में आज आमतौर पर मजबूती का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स (Hang Seng Index) 0.28 प्रतिशत टूट कर 26,127 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,345.30 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,093 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,333.73 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 299.99 अंक यानी 1.19 प्रतिशत उछल कर 25,492.58 अंक के स्तर तक आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स (Nikkei Index) 508.33 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,346 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,786.94 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.12 प्रतिशत उछल कर 3,855.10 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,287.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles