लिस्बन : (Lisbon) पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन (Portugal’s capital Lisbon) में बुधवार शाम ऐतिहासिक “ग्लोरिया एलिवेटर” नामक (historic “Gloria Elevator”) पर्यटक रेल के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई गई है।
लिस्बन नगर नागरिक सुरक्षा सेवा के अधिकारी मार्गरीडा कास्त्रो मार्टिंस (Civil Protection Service official Margarida Castro Martin) ने इसकी पुष्टि की। पुर्तगाल में ग्लोरिया एलिवेटर को एलेवाडोर द ग्लोरिया, स्ट्रीटकार और फनिक्युलर भी कहा जाता है। इस बीच पुर्तगाल में आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे पुर्तगाल के इतिहास का सबसे भीषण रेल हादसा बताया जा रहा है।
“द पुर्तगाल न्यूज” अखबार” (The Portugal News” newspaper) के अनुसार मार्टिंस ने बताया कि इस ट्रेन में 38 लोग सवार थे। हादसे में 15 लाेगाें की माैके पर ही मौत हो गई जबकि 23 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो ने रात को दम तोड़ दिया। घायलों में 12 महिलाएं और सात पुरुष हैं। इनमें एक महिला गर्भवती है। मृतकाें में पुर्तगाल के चार , स्पेन के दाे, काेरिया, केप वर्डे, कनाडा, इटली, फ्रांस, स्वीडन और मोरक्को का एक-एक नागरिक शामिल है।
चार घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को साओ जोस, सांता मारिया, साओ फ्रांसिस्को जेवियर, कास्केस और अमाडोरा-सिंट्रा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा संस्थान के कार्यक्रम याेजना, स्टेट प्रोटोकॉल और क्राइसिस मैनेजमेंट इकाई के प्रमुख टियागो ऑगस्टो के अनुसार अग्निशमन विभाग ने आठ वाहनाों और 34 चिकित्सा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है जिन्हाेंने घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया।
हादसे की वजह से ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। ग्लोरिया एलिवेटर का संचालन कैरिस कंपनी (Gloria Elevator is operated by the Caris Company) करती है। यह ट्रेन बैरो ऑल्टो में रेस्टोराडोरेस को जार्डिम डे साओ पेड्रो डे अल्कांतारा से जोड़ती है। यह लगभग 265 मीटर लंबा मार्ग है जाे पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स (newspaper The New York Time) की खबर में पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया कि ग्लोरिया एलिवेटर बैरो ऑल्टो इलाके के मनोरम दृश्यों तक पहुंचने के लिए रेस्टोरैडोर्स स्क्वायर और एवेनिडा द लिबरडेड से एक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ती है। लिस्बन फायर फाइटर्स रेजिमेंट ने कहा कि यह हादसा शाम छह बजे के बाद एक केबल में तकनीकी खराबी आने के बाद हुआ। ग्लोरिया एलिवेटर एक इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास (Lisbon Mayor Carlos Moedas) ने कहा कि रात 8:30 बजे तक सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया जा चुका था। लिस्बन शोक में है। यह शहर के लिए एक दुखद क्षण है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


