spot_img

Mumbai : मराठा समाज की मांगें मानने से ओबीसी को नुकसान नहीं : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि मराठा समाज की मांगें मान्य होने से ओबीसी समाज का कहीं भी नुकसान नहीं (OBC community has not suffered any loss) हुआ है। इसलिए ओबीसी महासंघ की चल रही क्रमिक हड़ताल को भी अब वापस लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद गजट लागू होने से मराठा वाड़ा के मराठा समाज के (Maratha community of Maratha Wada will benefit) लोगों को इसका लाभ होगा।

फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि मनोज जारांगे (Manoj Jarange’s) की हैदराबाद गजट को लागू करने की मांग को वे भी लागू करना चाहते थे। लेकिन इसमें कानूनी अड़चन थी। आरक्षण समूह को नहीं दिया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति को आगे आकर मांग करनी पड़ती है। लेकिन मनोज जारांगे इसे जैसे का तैसा अर्थात सभी मराठा को कुनबी प्रमाण पत्र देने की मांग कर रहे थे । इसलिए मनोज जारांगे को कल इस संबंध में समझाया गया। इसके बाद कैबिनेट की उप समिति ने आज मराठा समाज की मांगों को पूरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले उनकी मराठा समाज ने काफी आलोचना की, लेकिन उन्हें इसका कोई रंज नहीं है। वे हर समाज के लोगों के लिए कल भी काम कर रहे थे, आज भी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles