spot_img

New Delhi : आईपीएल 2026 से पहले अलग हुए राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League) फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को घोषणा की कि टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (former Indian captain Rahul Dravid) के साथ उसका सफर समाप्त हो गया है।

फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया (statement released on social media) पर जारी बयान में कहा, “राजस्थान रॉयल्स आज घोषणा करता है कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (head coach Rahul Dravid) आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफ़र के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रेंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।”

बयान में कहा गया, “फ्रेंचाइज़ी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत, राहुल को फ्रैंचाइज़ी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रैंचाइज़ी के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

द्रविड़ को सितंबर 2024 में बहु-वर्षीय अनुबंध पर राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया और उन्होंने टीम के आईपीएल 2025 अभियान की देखरेख की। रॉयल्स 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर रही, उसने अपने 14 मैचों में से केवल चार जीते। द्रविड़ 2011 में राजस्थान रॉयल्स में एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए थे और 2013 तक टीम के कप्तान रहे। उन्होंने 2015 तक टीम के मेंटर के रूप में काम किया और इस साल की शुरुआत में मुख्य कोच के रूप में लौटे।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles