spot_img

Colombo : श्रीलंका के चार प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति का आह्वान किया

कोलंबो : (Colombo) श्रीलंका के चार प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं ने थाईलैंड और कंबोडिया (Thailand and Cambodia) के बीच शांति का आह्वान किया है। इस संबंध में आज एक पत्र देश के मंत्री विजिथा हेराथ को सौंपा गया है। इसमें थाईलैंड और कंबोडिया से शांति और सद्भाव की अपील की गई है। इस पत्र में बौद्ध भिक्षु थिब्बोतुवावे श्री सिद्धार्थ सुमंगला महानायका थेरो (मालवत्ता अध्याय), वारकागोडा धर्मसिद्धि श्री ज्ञानरथना महानायका थेरो (असगिरिया अध्याय), मकुलेवे श्री विमला महानायका थेरो (रमन्ना संप्रदाय) और कारागोडा उयंगोडा मैत्री मूर्ति महानायका थेरो (अमरपुरा संप्रदाय) के हस्ताक्षर हैं।

पत्र में दोनों देशों के बीच पैदा हुए संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल संघर्ष के लिए करना बुद्ध की शिक्षाओं के विरुद्ध है। साथ ही दोनों सरकारों के साथ-साथ थाईलैंड और कंबोडिया के धार्मिक नेताओं और अनुयायियों से आग्रह किया गया कि वे मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाकर और सद्भाव को बढ़ावा देकर बौद्ध धर्म की महान विरासत को बनाए रखें।

पत्र में कहा गया है, “बुद्ध के अनुयायी होने के नाते यह सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है कि शांति और अहिंसा की उनकी शिक्षाओं का पालन किया जाए।” पत्र में याद दिलाया गया है कि इतिहास ने हिंसा को रोकने और सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने में भिक्षुओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया है।

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का मुख्य कारण दोनों देशों की सीमा पर स्थित प्राचीन मंदिरों विशेष रूप से प्रीह विहियर मंदिर और उसके आसपास की भूमि का स्वामित्व है। यह विवाद 1950 के दशक से बरकरार है। 2008 में इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है। यह मंदिर ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। इन पर दोनों देशों का सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नियंत्रण का दावा है।

वर्ष 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने प्रीह विहियर मंदिर (International Court of Justice declared Preah Vihear temple) को कंबोडिया का घोषित किया था, लेकिन इसके आसपास की भूमि को लेकर विवाद नहीं सुलझ सका। इस विवाद ने इस साल जुलाई में विकराल रूप धारण कर लिया। थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में दर्जनों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए। दोनों देशों ने सीमा पर सैन्य उपस्थिति बढ़ाई और एक-दूसरे पर सीमा प्रतिबंध भी लगाए हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles