spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (global market) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार (Asian market) में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार (US market) में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,501.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 115.02 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,705.16 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones Futures) आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 45,606.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार (European markets) पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,216.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,039.92 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,762.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार (Asian market) में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,753 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.20 प्रतिशत फिसल कर 3,190.07 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 140.48 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूट कर 7,811.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत फिसल कर 1,244.84 अंक के स्तर तक गिर गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,660.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 0.16 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,849.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 169.18 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,168 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 145.81 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछल कर 24,382.26 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,269.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles