मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कुब्रा सैत (Actress Kubra Sait) इस साल पर्दे पर एक के बाद एक अलग-अलग अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। साल 2025 की शुरुआत में उन्होंने शाहिद कपूर संग फिल्म ‘देवा’ और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ (film ‘Deva’ with Shahid Kapoor and Ajay Devgan’s ‘Son of Sardar 2’) में अभिनय कर दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं अब वे काजोल के साथ ‘द ट्रायल सीज़न 2’ में भी नजर आने वाली हैं। इसी बीच उनका बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ (‘Rise and Fall’) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।
इस शो को ‘अशनीर ग्रोवर’ होस्ट कर रहे हैं और कुब्रा सैत के साथ इसमें ‘अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा और किकू शारदा’ (‘Arjun Bijlani, Dhanashree Verma and Kiku Sharda’) भी नजर आएंगे। मेकर्स का कहना है कि यह शो ह्यूमर और ग्रिट का बेहतरीन मेल पेश करेगा, जो दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखेगा।

कुब्रा यहीं नहीं रुकने वाली हैं। ‘राइज़ एंड फॉल’ के बाद वे ‘द ट्रायल सीज़न 2’ (‘The Trial Season 2’) के साथ-साथ ‘डेविड धवन’ की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’) में भी दिखेंगी, जिसमें ‘वरुण धवन’ और ‘मृणाल ठाकुर’ मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
स्पष्ट है कि कुब्रा सैत इस साल अपने दमदार और विविधतापूर्ण प्रोजेक्ट्स के साथ बॉलीवुड में खास छाप छोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।


