spot_img

Raipur : दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर : (Raipur) छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) (Assembly) अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार काे दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विट्ठल भाई पटेल के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आज दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने किया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा (Assembly) अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित देश के अन्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Chhattisgarh Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। यह दो दिवसीय सम्मेलन आज 24 और 25 अगस्त को दिल्ली विधानसभा में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा (Assembly Secretary Dinesh Sharma) भी उपस्थित थे।

Explore our articles