spot_img

Mumbai : प्राइम वीडियो ने किया सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज प्रीमियर का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) प्राइम वीडियो ने आज 29 अगस्त को अपनी नई फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ के प्रीमियर (premiere of its new film ‘Songs of Paradise’ on 29 August) का ऐलान किया। यह फिल्म पद्मश्री सम्मानित कलाकार राज बेगम की जिंदगी और उनके असाधारण सफर पर (film is based on the life and extraordinary journey of Padma Shri awardee artist Raj Begum) आधारित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रेजेंटेशन में बनी इस फिल्म में संगीत, जुनून और जज़्बे की अनोखी कहानी है। इसमें कश्मीर की पहली मशहूर प्लेबैक सिंगर के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को दिखाया गया है, जिन्होंने न केवल घाटी की महिलाओं को नई प्रेरणा दी बल्कि पूरी इंडस्ट्री को एक नई दिशा भी प्रदान की।

डायरेक्टर दानिश रेनज़ू के निर्देशन में बनी और उनके साथ निरंजन अयंगर व सुनयना काचरू (Directed by director Danish Renzu and written by Niranjan Iyengar and Sunayana Kachru) द्वारा लिखी गई फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में दमदार कलाकारों की टुकड़ी नजर आएगी। इसमें सबा आज़ाद और सोनी राज़दान (Saba Azad and Soni Razdan) दो अलग-अलग समयों में नूर बेगम का किरदार निभाती दिखेंगी। इनके साथ ज़ैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में होंगे। घाटी की दिलकश पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म हिम्मत, पहचान और साहस की प्रेरणादायक दास्तान पेश करती है। ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ का प्रीमियर 29 अगस्त को प्राइम वीडियो पर किया (Songs of Paradise’ will premiere on Prime Video on August 29) जाएगा।

Explore our articles