spot_img

Mumbai : विलेन के रोल से विक्रांत मैसी ने भी ‘डॉन-3’ से अपना नाम वापस लिया

मुंबई : (Mumbai) आने वाले समय में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें सबसे बहुप्रतीक्षित ‘डॉन-3’ मशहूर ‘डॉन’ फ्रेंचाइज़ी (Don-3′, the sequel to the famous ‘Don’ franchise) की अगली कड़ी है। पहले इस फिल्म में रणवीर के अपोज़िट कियारा आडवाणी (Kiara Advani) नजर आने वाली थीं, लेकिन हाल ही में उनकी गर्भावस्था की खबर सामने आने के बाद उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक विलेन के रोल के लिए चुने गए विक्रांत मैसी ने भी ‘डॉन-3’ से अपना नाम वापस ले लिया है।

पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री में जोरशोर से यह चर्चा थी कि ‘डॉन-3’ में विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है और वह फिल्म में रणवीर सिंह के अपोज़िट दमदार खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रणवीर और विक्रांत की टक्कर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। हालांकि, ताजा अपडेट ने फैन्स को निराश कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत ने ‘डॉन 3’ से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अपने किरदार में गहराई और असर की कमी महसूस की। साथ ही, उन्होंने कुछ बदलावों की मांग भी की थी, जो पूरी नहीं हो सकी। इन वजहों से उन्होंने यह भूमिका छोड़ने का फैसला किया। अब मेकर्स को फिल्म के लिए नए विलेन की तलाश करनी पड़ेगी, जबकि दर्शकों को यह जानने की उत्सुकता है कि विक्रांत की जगह कौन लेगा।

विक्रांत मैसी के फिल्म से बाहर होने के बाद दर्शकों के मन में यह सवाल तेजी से घूम रहा हैं कि आखिर ‘डॉन-3’ में नया खलनायक कौन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब निर्माता खलनायक के किरदार के लिए आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। दोनों अभिनेताओं को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है, लेकिन अभी तक किसी एक नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ‘डॉन-3’ में रणवीर सिंह के अपोजिट कृति सैनन नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब रणवीर और कृति की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles