spot_img

Dhaka : बांग्लादेश ने 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की नौसेना (Bangladesh Navy) ने कथित तौर पर देश की समुद्री सीमा में प्रवेश करने और बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनके मछली पकड़ने वाले दोनों ट्रॉलरों तट के पास निगरानी में रखा गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रॉलरों को सोमवार देर रात गहरे समुद्र में फेयरवे बॉय क्षेत्र के पास रोका गया। ट्रॉलरों से समुद्री मछलियों की कई प्रजातियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को कानूनी कार्रवाई के लिए मोंगला लाया गया है।

मोंगला उप जिला मत्स्य अधिकारी जाहिदुल इस्लाम (Mongla Sub-District Fisheries Officer Jahidul Islam) ने बताया कि भारतीय ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए बांग्लादेशी जलक्षेत्र में घुस आए थे। नियमित गश्त के दौरान नौसेना के रडार ने इनको देखा। नौसेना कर्मियों की मौजूदगी का आभास होते ही भारतीय मछुआरों ने ट्रॉलरों के साथ भागने की कोशिश की। अंततः उन्हें पकड़ लिया गया। मोंगला थाना प्रभारी मोहम्मद अनीसुर रहमान ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

Explore our articles