spot_img

New Delhi : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। हालांकि थोड़ी ही देर बाद बिकवालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से बाजार की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प (shares of Hero MotoCorp), सन फार्मास्युटिकल्स, आयशर मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडसइंड बैंक के शेयर 1.65 प्रतिशत से लेकर 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एटरनल, सिप्ला, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर 2.77 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,437 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,880 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 557 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 20.30 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,233.16 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक उछल कर 82,462.38 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आने लगी। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 61.17 अंक की मजबूती के साथ 82,320.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 7.20 अंक की मामूली तेजी के साथ 25,089.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 15 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक उछल कर 25,155.80 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 25.35 अंक की उछाल के साथ 25,107.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 247.01 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,253.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 67.55 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,082.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles