spot_img

Kathmandu : नेपाल में पांच व्यक्तियों में कोविड-19 ओमिक्रोन के नए वेरिएंट की पुष्टि

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के पांच लोगों में कोविड 19 के ओमिक्रोन (new variant of Covid-19 Omicron) के नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह लोग पिछले दिनों भारत से लौटे हैं। नेपाल के स्वास्थ्य विभाग के महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण प्रभाग (Epidemiology and Disease Control Division) (EDCD) के अनुसार, भारत भेजे गए सैंपल में से पांच व्यक्तियों में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्ट्रेन के एक नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

ईडीसीडी के प्रमुख डॉ. चंद्रबल झा (EDCD chief Dr. Chandrabal Jha) ने बताया कि नए वेरिएंट की पहचान भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रयोगशाला में किए गए जीन अनुक्रमण परीक्षणों के माध्यम से की गई । उन्होंने बताया कि 5 जून से 12 जून के बीच कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 14 व्यक्तियों से एकत्र किए गए नमूनों पर परीक्षण के लिए भेजा गया था। नए वेरियंट को अत्यधिक संक्रामक माना जाता है। ईडीसीडी के आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 के मध्य से अब तक नेपाल में कोविड-19 के कुल 167 मामलों की पुष्टि हुई है।

Tehran/Beirut/Tel Aviv/Washington : इजराइल का बेरूत में हमला, ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के कमांडर मारे गए

तेहरान/बेरूत/ तेल अवीव/वाशिंगटन : (Tehran/Beirut/Tel Aviv/Washington) अमेरिका-इजराइल और ईरान (US, Israel, and Iran) के बीच जंग के नौवें दिन तक युद्ध की लपटें फारस...

Explore our articles