spot_img

Tel Aviv/London : इजराइल से ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षित निकासी शुरू, 63 लोग साइप्रस पहुंचाए गए

डेविड लैमी बोले – “हम हर हाल में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे”
तेल अवीव/लंदन : (Tel Aviv/London)
इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ब्रिटेन सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को रॉयल एयर फोर्स (Royal Air Force) (RAF) का एक विशेष विमान 63 ब्रिटिश नागरिकों और उनके परिजनों को लेकर इजराइल से साइप्रस पहुंचा। इसके बाद उन्हें एक चार्टर विमान के जरिए यूके लाया जाएगा।

ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी (UK Foreign Secretary David Lammy) ने इस निकासी मिशन की पुष्टि करते हुए कहा, “इस संकट के दौरान क्षेत्र में मौजूद ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी उद्देश्य से हम इजराइली प्रशासन के साथ मिलकर आरएएफ और चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि इच्छुक नागरिकों को सुरक्षित घर लाया जा सके।”

उन्होंने यह भी बताया कि निकासी की आगे की उड़ानों की योजना सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की मांग के आधार पर तैयार की जाएगी। लैमी ने कहा, “आज की उड़ान ब्रिटिश नागरिकों और उनके आश्रितों को सुरक्षा के साथ स्वदेश लाएगी। हालांकि हालात अब भी अस्थिर हैं, लेकिन हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि और लोगों को घर लाया जा सके।”

ब्रिटिश सरकार ने इस उद्देश्य के लिए आरएएफ के ए-400एम विमान (RAF’s A-400M aircraft) का इस्तेमाल किया, जो तेल अवीव से साइप्रस पहुंचा। वहां से नागरिकों को दोपहर में चार्टर विमान के जरिए यूनाइटेड किंगडम लाया जाएगा।

इस बीच, सरकार ने इजराइल में रह रहे ब्रिटिश नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (Foreign, Commonwealth and Development Office) (FCDO) के साथ अपनी उपस्थिति पंजीकृत कराएं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता दी जा सके।

उल्लेखनीय है कि हालिया ईरानी मिसाइल हमलों (Iranian missile attacks) में एक ब्रिटिश नागरिक के घायल होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे इस क्षेत्र में स्थित ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और तेज हो गई है।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles