spot_img

Nainital : मानसून की पहली बारिश में ही एटीएम के भीतर टाइल तोड़कर फूटा फव्वारा

नैनीताल : (Nainital) पर्वतीय पर्यटन नगरी नैनीताल (hill tourist city of Nainital) में मानसून के आगमन के साथ रविवार को हुई पहली मानसूनी बारिश ही चर्चा में आ गयी है। हालांकि इस दौरान मात्र 10.4 मिमी ही बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद नगर की सड़कों पर नाले की तरह पानी चलने लगा, और मल्लीताल में रिक्शा स्टेंड के पास शौचालय के पास बने बैंक ऑफ बड़ौदा के स्वचालित बैंकिंग केंद्र (एटीएम) (Bank of Baroda’s Automated Banking Center (ATM)) के भीतर फर्श की टाइलें तोड़कर पानी निकल आया।

बताया गया है कि यह एटीएम नाला संख्या 20 व 21 के मिलन स्थल पर बनाया गया है, जबकि नालों पर हर तरह के निर्माण नगर में पूर्व से ही प्रतिबंधित हैं। माना जा रहा है कि नालों में पानी का बहाव बढ़ने के कारण यह घटना हुई होगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान यहां फव्वारे की तरह एटीएम के भीतर पानी आया। हालांकि एटीएम की मशीनरी व इसमें पड़ी धनराशि को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है।

Mumbai : बीएमसी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की ओर बढ़ता रुझान

मराठी-हिंदी माध्यम में गिरावट; शिक्षा बजट बढ़कर ₹4,105 करोडमुंबई : (Mumbai) प्रजा फाउंडेशन द्वारा जारी “मुंबई नगरपालिका की शिक्षा स्थिति 2026” ("Status of Education...

Explore our articles