spot_img

Nainital : अब कैंचीधाम में दीवारें बताएंगी बाबा नीब करौरी की जीवनी

नैनीताल : (Nainital) अब कैंचीधाम की दीवारें बाबा नीब करौरी के जीवन से जुड़ी तमाम कथाओं को आपके सामने लाएंगी। धाम में सुंदरीकरण योजना के तहत दीवारों पर म्यूरल (भित्ति चित्र) बनाए जाएंगे। इनमें बाबा नीब करौरी की जीवनयात्रा भी लिखी जाएगी। यहां पाथवे पर आकर्षक खंभे लगाकर लाइटिंग और वध्यान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।

बाबा नीब करौरी कैंची धाम (Baba Neeb Karori Kainchi Dham) में चैलेंज बेस्ड डेवोशनल डेस्टिनेशन स्वदेश दर्शन योजना के तहत सुंदरीकरण चल रहा है। केंद्र सरकार ​की ओर से इसके लिए 17.85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। वर्तमान में धाम में पाथवे, डिस्पेंसरी, ध्यान केंद्र सहित करीब 10 हट का निर्माण चल रहा है।

वहीं सुंदरीकरण के कार्यों के तहत पाथवे पर नैनीताल की तर्ज पर खंभे लगाकर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा ध्यान केंद्र की छत पर सेल्प प्वाइंट भी होगा। जहां से श्रद्धालु सेल्फी ले सकेंगे, यहां गार्डन भी बनाया जाएगा। इनके अलावा बाबा की यात्रा के जीवन से जुड़ी बातें भित्ति चित्रों के माध्यम से दीवारों पर उकेरी जाएंगी। इसमें विशेष नक्‍काशी वाले आकर्षक म्यूरल के जरिये बाबा का जन्म स्थान, उनके परिवार,संन्यास लेने, उनको ज्ञान प्राप्त करने, ध्यान, उनके आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और उनके प्रमुख शिष्यों के बारे में भी बताया जाएगा।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण (Assistant Engineer of Public Works Department Praveen) का कहना है कि सुंदरीकरण योजना के तहत धाम में बाबा नीब करौरी से जुड़े म्यूरल्स बनाए जाएंगे। इनमें बाबा के जीवन से जुड़ी गाथा रहेगी। स्थायी कार्यों के बाद इनको बनाया जाएगा।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles